मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले को करीब 165 करोड़ रुपये की बड़ी विकास सौगात दी है। इस दौरान सिंचाई परियोजना समेत कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि इन योजनाओं से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 950 लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। सीएम ने नए घर पाने वाले परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि पक्के मकान सिर्फ छत नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षित भविष्य की नींव होते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद को अपना घर मिले और बुनियादी सुविधाएं सुलभ हों।
read also: Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में नए साल में भी ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं, शीत लहर का खतरा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई, आवास और आधारभूत ढांचे के विकास से बेमेतरा जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में समग्र विकास को नई गति मिलेगी।







