Author: Yogendra Singh Shakya

जय माँ वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल झारड़ा का परचम, 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चयन झारड़ा। जय माँ वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल, झारड़ा के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों में शिवराज पिता नटवर सिंह, पूजा पिता श्याम सिंह, रिया पिता गजेन्द्र सिंह राजपूत एवं दीपिका पिता नारायण सिंह शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं वीरेंद्र सिंह राजपूत ने हर्ष व्यक्त करते…

Read More

मोदी जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया- डॉ लता वानखेड़े उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के पानबिहार मण्डल की कार्यसमिति एवं कार्यशाला भाजपा जिला मुख्यालय लोकशक्ति भवन में आयोजित हुई। जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस बैठक में मंडल अध्यक्ष, मण्डल में निवासरत जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं मण्डल कार्यसमिति सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यशाला में संगठन की आगामी कार्ययोजना, राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान के साथ…

Read More

*वीर शिरोमणि योद्धा श्री रूप सिंह जी महाराज की अमिट छाप और बंजारा समाज के गौरवशाली इतिहास को* आज एक नया मान मिला है। डेलची बुजुर्ग से महिदपुर रोड और महिदपुर सिटी की पुलिया के पास, बंजारा समाज द्वारा भव्य प्रतिमा एवं साइनबोर्ड अनावरण का ऐतिहासिक कार्यक्रम बेहद धूमधाम से संपन्न हुआ। श्री रूप सिंह जी महाराज के गगनभेदी जयकारों और अपार उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बंजारा समाज की एकजुटता का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। शाम 6 बजे आयोजित इस भव्य समारोह में बुजुर्गों के आशीर्वाद, मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति और युवाओं के जोश…

Read More

*लोकेशन महिदपुर* *योगेन्द्र सिंह शाक्य* *9893957878* *🚩 महिदपुर – ऐतिहासिक विजय स्तंभ पर बाबा को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, बाबा धूर्जटेश्वर की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *महिदपुर।* भादव माह के द्वितीय सोमवार को महिदपुर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बाबा धूर्जटेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। सुबह बाबा धूर्जटेश्वर महादेव मंदिर धुलेट में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान ने विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूजन के पश्चात बाबा को आकर्षक रूप से सुसज्जित पालकी में विराजित कर सवारी को…

Read More

गोपाल बैरागी दादा दयालु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। महिदपुर रोड। नगर में गोपाल बैरागी दादा दयालु का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों द्वारा उनका फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। जन्मदिन के अवसर पर पत्रकार साथियों ने गोपाल बैरागी दादा दयालु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान पत्रकार योगेंद्र सिंह शाक्य, मांगीलाल सोलंकी, महेंद्र जाट, प्रकाश शर्मा,  पत्रकार एवं भूपेश कसेरा अन्य साथी मौजूद…

Read More

खास खबर प्रहलाद राठौड़ के साथ ग्राम खारोल खेड़ा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा खारोल खेड़ा। ग्राम खारोल खेड़ा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर गांव के प्रमुख मार्गों से भव्य गंगाजल कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रीमद् भागवत महापुराण की पोथी को श्रद्धापूर्वक सिर पर धारण कर गांव के विभिन्न मार्गों से यात्रा निकाली गई। कथा के प्रथम दिवस के मुख्य यजमान हीरालाल मार साहब के सुपुत्र प्रदीप कुमार चौहान एवं धर्मपत्नी श्रीमती उषा…

Read More

महिदपुर तहसील के ग्राम पंचायत बावल्या में सचिव किशोरीलाल शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई। महिदपुर रोड। ग्राम पंचायत बावल्या में पदस्थ सचिव श्री किशोरीलाल शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर ग्राम पंचायत परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव संघ के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके आगामी जीवन की मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नारायणसिंह ने सचिव किशोरीलाल शर्मा को साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं ग्राम पंचायत बावल्या के वर्तमान…

Read More

संस्कारित बच्चे ही समाज और राष्ट्र को सही दिशा देंगे : पं. मधुसूदन दीक्षित श्रीराम मंदिर कुमावत समाज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब झारड़ा। श्रीराम मंदिर कुमावत समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 22 अगस्त से 28 अगस्त तक श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन किया जा रहा है। दीक्षित परिवार द्वारा भागवत कथा वाचन की यह परंपरा 117वें वर्ष में पहुंच गई है। कथा के छठे दिवस गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लिया। भागवताचार्य पं. मधुसूदन दीक्षित ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के वृंदावन से मथुरा गमन,…

Read More

संवाददाता प्रदीप बैरागी तहसील झारडा जिला उज्जैन मध्यप्रदेश प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री राम मंदिर कुमावत समाज द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन किया गया आयोजन के सप्तम दिवस पर भागवत प्रवक्ता श्री मधुसूदन जी दीक्षित जी काकथा समापन के अवसर पर पूर्णाहुति के पश्चात भागवत प्रवक्ता का मंदिर समिति के अध्यक्ष रामलाल कुमावत द्वारा तिलक निकालकर श्रीफल नारियल भेंटकर पुष्प माला से भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके पश्चात भगवान श्री रामचंद्र जी की एवं श्रीमद् भागवत जी की महाआरती पुजारी प्रदीप बैरागी द्वारा की गई तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया इसके पश्चात भंडारे महाप्रसाद का…

Read More

सावन माह में चले अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति एवं महाआरती संपन्न 🙏 पावन सावन माह में पूरे महीने तक चले अखंड रामायण पाठ का आज विधिवत पूर्णाहुति, हवन एवं महाआरती के साथ समापन हुआ। पूरे सावन माह रामायण पाठ से गोगापुर का वातावरण भक्तिमय एवं राममय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव और आनंद के साथ रामायण जी का श्रवण एवं पाठ किया। इस पावन अवसर पर पं. आचार्य हस्तरेखा विशेषज्ञ ओमप्रकाश शर्मा जी द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती संपन्न कराई गई। तत्पश्चात गांव की कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज कराया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को…

Read More