लोकेशन महिदपुर
योगेन्द्र सिंह शाक्य
*शारदीय नवरात्रि पर भक्ति और सेवा का अनूठा संगम, सप्तमी की महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।*
एंजल्स मां दुर्गा अन्नपूर्णा ग्रुप द्वारा दसवें वर्ष में विशाल भंडारे का आयोजन, कन्या भोज के साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी।
महिदपुर रोड। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एंजल्स मां दुर्गा अन्नपूर्णा ग्रुप महिदपुर रोड द्वारा सप्तमी के दिन भव्य महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
ग्रुप द्वारा लगातार दसवें वर्ष में प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी विशाल भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम कन्याओं को भोजन कराकर किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में माता रानी के भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।
शाक्य परिवार एवं जिला अध्यक्ष जायसवाल और व्यास ने की भव्य महाआरती।रात्रि 8 बजे सप्तमी की विशेष महाआरती शाक्य परिवार एवं अवंतिका प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन उज्जैनजिला अध्यक्ष श्री महेश जायसवाल तथा श्री व्यास , भाटी , महिदपुर रोड थाना प्रभारी आर . एस. भाबोर के द्वारा संपन्न की गई।
महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर एंजल्स मां दुर्गा अन्नपूर्णा ग्रुप महिदपुर रोड के आयोजक योगेंद्र सिंह शाक्य ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
आयोजक योगेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि हमारा ग्रुप पिछले दस वर्षों से लगातार माता रानी की आराधना के साथ धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी माता रानी की असीम कृपा और सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से विशाल भंडारा एवं महाआरती का सफल आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि “माता रानी की सेवा के साथ मानव सेवा ही हमारा सबसे बड़ा संकल्प है। कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसी भावना को लेकर हमारा ग्रुप निरंतर सेवा कार्यों में समर्पित है।”
कार्यक्रम के अंत में आयोजक योगेंद्र सिंह शाक्य ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।







