*नवमी पर प्रताप सिंह गुर परिवार ने की भव्य महाआरती*,

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
*महिदपुर रोड*। नगर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। नवरात्रि के नवमी दिवस पर सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति महिदपुर रोड के तत्वावधान में माँ अंबे की भव्य महाआरती का सौभाग्य प्रताप सिंह गुर (बब्बू भैया) एवं उनके परिवार को प्राप्त हुआ। गुरु परिवार ने विधि-विधान से माँ अंबे की पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गुर परिवार वर्षों से निभा रहा धार्मिक परंपराउल्लेखनीय है कि प्रताप सिंह गुरु (बब्बू भैया) एवं उनका परिवार विगत कई वर्षों से नवरात्रि की नवमी तिथि पर माँ अंबे की महाआरती करने की परंपरा निभाता आ रहा है। इसके साथ ही परिवार द्वारा मंदिर परिसर में निःशुल्क विद्युत सज्जा एवं आकर्षक पुष्प श्रृंगार करवाया जाता है। गुरु परिवार की इस धार्मिक आस्था एवं सेवाभाव की श्रद्धालुओं ने सराहना की।
कन्या भोज के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा नवमी के पावन अवसर पर कन्या भोज के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे से प्रारंभ हुए भंडारे में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने माँ अंबे की महाप्रसादी ग्रहण की। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं।
गरबा-डांडिया रास में दिखा भक्ति और उत्साह का संगम
नवरात्रि के अंतिम दिवस रात्रि में भव्य गरबा-डांडिया रास का आयोजन किया गया। इसमें नगर की महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता रानी के सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु गरबा-डांडिया करते हुए माँ अंबे की भक्ति में लीन नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान नगर में धार्मिक उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
सेवाभावी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
नवरात्रि महोत्सव के समापन अवसर पर सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा नौ दिनों तक धार्मिक आयोजनों एवं मंदिर की व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
इस प्रकार नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव धार्मिक उत्साह, श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ।







