हार्ट अटैक से जूझ रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बने समाजसेवी विजय सिंह गौतम, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
महिदपुर । मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के जननायक एवं समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने एक बार फिर संकट में फंसे व्यक्ति की मदद कर मानवता का परिचय दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नारायणा और महू के बीच सिंचाई विभाग में कार्यरत ऑपरेटर कालूराम मालवीय को अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत गंभीर हो गई। दर्द से तड़पते हुए कालूराम मालवीय मदद के लिए पुकारते रहे, लेकिन बताया जा रहा है कि वहां से गुजरने वाले किसी भी वाहन चालक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए लिफ्ट नहीं दी।
इसी दौरान एक ग्रामीण ने समाजसेवी विजय सिंह गौतम को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गौतम ने बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल की ओर रुख किया और महज पांच मिनट में मौके पर पहुंचकर कालूराम मालवीय को अपने वाहन से रामाकृष्णा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विशेष बात यह रही कि विजय सिंह गौतम ने पीड़ित की पहचान या परिवार की जानकारी होने का इंतजार किए बिना सबसे पहले उनकी जान बचाने को प्राथमिकता दी। बाद में उनके परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
समाजसेवी विजय सिंह गौतम के इस मानवीय कार्य ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची जनसेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद के साथ खड़े होने से होती है।
गौतम के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।
“जब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था एक इंसान, तब देवदूत बनकर पहुंचे विजय सिंह गौतम। न कोई स्वार्थ, न कोई पहचान, बस मानवता की सेवा ही बनी उनकी पहचा







