🌺*मां संतोषी माता के दरबार में भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या भोज के साथ हुआ महाप्रसादी का शुभारंभ।*
महिदपुर। नगर के धर्मनगर कालोनी में स्थित जय मां संतोषी माता के दरबार में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सर्वप्रथम मां संतोषी माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य महाआरती की गई।
महाआरती के पश्चात कन्याओं को आदरपूर्वक आसन ग्रहण करवाकर कन्या भोज कराया गया। इस दौरान कन्याओं के मस्तक पर तिलक लगाकर एवं उन्हें भेंट प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ।
मां संतोषी माता के दरबार में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा भंडारे में महाप्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।
इस अवसर पर मनोज तोमर ,ललित जैन, मनोज टाक ,सोनू,जय मां संतोषी माता के भक्तगण मौजूद रहे।







