गौरिक दूध के डायरेक्टर सुभाष ठाकुर, श्याम सिंह, मनोहर सिंह आंजना, शंभू सिंह तंवर सहित गणमान्य अतिथियों ने की माता रानी की महाआरती, आयोजक योगेंद्र सिंह शाक्य ने किया भव्य स्वागत।

महिदपुर रोड। नगर में धार्मिक आस्था, भक्ति और सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए एंजल्स मां दुर्गा अन्नपूर्णा सेवा ग्रुप महिदपुर रोड द्वारा स्थापित माता रानी की प्रतिमा के समक्ष द्वितीय दिवस की महाआरती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई।
माता रानी की द्वितीय दिवस की महाआरती में गौरिक दूध के डायरेक्टर सुभाष ठाकुर, श्याम सिंह, मनोहर सिंह आंजना एवं शंभू सिंह तंवर ने विशेष रूप से उपस्थित होकर माता रानी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर नगर की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी परिवारों के मंगलमय जीवन की कामना की।
महाआरती के पश्चात एंजल्स मां दुर्गा अन्नपूर्णा सेवा ग्रुप महिदपुर रोड के आयोजक योगेंद्र सिंह शाक्य द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं धार्मिक दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आयोजक श्याम सिंह ने कहा कि माता रानी की आराधना केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि मानव सेवा, आपसी प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा भी देती है। जहां सच्ची श्रद्धा और सेवा का भाव होता है, वहां मां भगवती की कृपा सदैव बनी रहती है।
एंजल्स मां दुर्गा अन्नपूर्णा सेवा ग्रुप का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सद्भावना एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
माता रानी के दरबार में न कोई बड़ा है, न कोई छोटा, मां के चरणों में आने वाला हर भक्त उनकी संतान है। भक्ति के साथ मानवता की सेवा ही मां अन्नपूर्णा की सच्ची आराधना है।
कार्यक्रम के दौरान माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।







