Author: Yogendra Singh Shakya

उपमंडी महिदपुर रोड में नई सोयाबीन की नीलामी का शुभारंभ। महिदपुर रोड। उपमंडी महिदपुर रोड में शुक्रवार को नई सोयाबीन की कृषि उपज मंडी में नीलामी का शुभ मुहूर्त हुआ। इस दौरान ईसनखेड़ी के किसान कर्ण पिता मानसिंह की नई सोयाबीन की उपज को व्यापारी फर्म राजकुमार रतनलाल चौधरी ने नीलामी के माध्यम से ₹5,761 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा। नई सोयाबीन की पहली नीलामी के अवसर पर विक्रेता किसान का साफा बांधकर, फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। नीलामी की प्रक्रिया प्रभारी श्री चंदरलाल परमार द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर व्यापारी तिलक अरोड़ा,…

Read More

लोकेशन महिदपुर योगेंद्र सिंह शाक्य 💢बारिश में भी नहीं थमे श्रद्धालुओं के कदम, भव्य कलश यात्रा के साथ पोरवाल धर्मशाला पहुंची श्रीमद् भागवत कथा बरसात के बीच श्रद्धा का अद्भुत नजारा । महिदपुर रोड। श्री जांगड़ा पंच पोरवाल समाज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा एवं चल समारोह निकाला गया। यात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पोरवाल धर्मशाला पहुंची। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने…

Read More

महिदपुर रोड थाने में गणेशोत्सव आयोजन समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश। महिदपुर रोड। आगामी गणेशोत्सव को लेकर रविवार को महिदपुर रोड थाने में गणेशोत्सव आयोजन समिति के संयोजकों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक थाना प्रभारी श्री सुरेशचंद्र सोनगरा की उपस्थिति में गणेश उत्सव के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। सहायक थाना प्रभारी सोनगरा ने आयोजन समितियों से कहा कि गणेशोत्सव के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन एवं नियमों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। गणेश प्रतिमा स्थापना एवं पंडाल लगाने से पूर्व संबंधित विभाग…

Read More

जय माँ वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल झारड़ा का परचम, 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चयन झारड़ा। जय माँ वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल, झारड़ा के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों में शिवराज पिता नटवर सिंह, पूजा पिता श्याम सिंह, रिया पिता गजेन्द्र सिंह राजपूत एवं दीपिका पिता नारायण सिंह शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं वीरेंद्र सिंह राजपूत ने हर्ष व्यक्त करते…

Read More

मोदी जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया- डॉ लता वानखेड़े उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के पानबिहार मण्डल की कार्यसमिति एवं कार्यशाला भाजपा जिला मुख्यालय लोकशक्ति भवन में आयोजित हुई। जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस बैठक में मंडल अध्यक्ष, मण्डल में निवासरत जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं मण्डल कार्यसमिति सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यशाला में संगठन की आगामी कार्ययोजना, राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान के साथ…

Read More

*वीर शिरोमणि योद्धा श्री रूप सिंह जी महाराज की अमिट छाप और बंजारा समाज के गौरवशाली इतिहास को* आज एक नया मान मिला है। डेलची बुजुर्ग से महिदपुर रोड और महिदपुर सिटी की पुलिया के पास, बंजारा समाज द्वारा भव्य प्रतिमा एवं साइनबोर्ड अनावरण का ऐतिहासिक कार्यक्रम बेहद धूमधाम से संपन्न हुआ। श्री रूप सिंह जी महाराज के गगनभेदी जयकारों और अपार उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बंजारा समाज की एकजुटता का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। शाम 6 बजे आयोजित इस भव्य समारोह में बुजुर्गों के आशीर्वाद, मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति और युवाओं के जोश…

Read More

*लोकेशन महिदपुर* *योगेन्द्र सिंह शाक्य* *9893957878* *🚩 महिदपुर – ऐतिहासिक विजय स्तंभ पर बाबा को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, बाबा धूर्जटेश्वर की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *महिदपुर।* भादव माह के द्वितीय सोमवार को महिदपुर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बाबा धूर्जटेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। सुबह बाबा धूर्जटेश्वर महादेव मंदिर धुलेट में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान ने विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूजन के पश्चात बाबा को आकर्षक रूप से सुसज्जित पालकी में विराजित कर सवारी को…

Read More

गोपाल बैरागी दादा दयालु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। महिदपुर रोड। नगर में गोपाल बैरागी दादा दयालु का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों द्वारा उनका फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। जन्मदिन के अवसर पर पत्रकार साथियों ने गोपाल बैरागी दादा दयालु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान पत्रकार योगेंद्र सिंह शाक्य, मांगीलाल सोलंकी, महेंद्र जाट, प्रकाश शर्मा,  पत्रकार एवं भूपेश कसेरा अन्य साथी मौजूद…

Read More

खास खबर प्रहलाद राठौड़ के साथ ग्राम खारोल खेड़ा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा खारोल खेड़ा। ग्राम खारोल खेड़ा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर गांव के प्रमुख मार्गों से भव्य गंगाजल कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रीमद् भागवत महापुराण की पोथी को श्रद्धापूर्वक सिर पर धारण कर गांव के विभिन्न मार्गों से यात्रा निकाली गई। कथा के प्रथम दिवस के मुख्य यजमान हीरालाल मार साहब के सुपुत्र प्रदीप कुमार चौहान एवं धर्मपत्नी श्रीमती उषा…

Read More

महिदपुर तहसील के ग्राम पंचायत बावल्या में सचिव किशोरीलाल शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई। महिदपुर रोड। ग्राम पंचायत बावल्या में पदस्थ सचिव श्री किशोरीलाल शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर ग्राम पंचायत परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव संघ के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके आगामी जीवन की मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नारायणसिंह ने सचिव किशोरीलाल शर्मा को साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं ग्राम पंचायत बावल्या के वर्तमान…

Read More