*लोकेशन महिदपुर*
*योगेन्द्र सिंह शाक्य*
*9893957878*
- *🚩 महिदपुर – ऐतिहासिक विजय स्तंभ पर बाबा को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, बाबा धूर्जटेश्वर की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब*
*महिदपुर।* भादव माह के द्वितीय सोमवार को महिदपुर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बाबा धूर्जटेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई।
सुबह बाबा धूर्जटेश्वर महादेव मंदिर धुलेट में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान ने विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूजन के पश्चात बाबा को आकर्षक रूप से सुसज्जित पालकी में विराजित कर सवारी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
सवारी जैसे ही नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, वैसे ही भक्तों में उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए थे। ऐतिहासिक विजय स्तंभ पर बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम भक्तों ने पुष्प-मालाओं और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
शाही सवारी में आगे-आगे हाथी-घोड़े, पीछे ढोल-ताशों की गूंज, आकर्षक झांकियां और आदिवासी नर्तक दलों का मनमोहक नृत्य चल रहा था। डीजे की भक्ति भरी धुनों पर शिव भक्त ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए नृत्य कर रहे थे।
*यह सवारी धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि शासकी आयोजन भी है* सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर SDM अजय हिंगे, IPS जैडन लिंक जेरपा, तहसीलदार संतुष्टि पाल, थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार एवं DE रवि कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
नगर भ्रमण करते हुए सवारी ऐतिहासिक किले पर पहुंची, जहां परम्परा अनुसार बाबा धूर्जटेश्वर को तारकेश्वर घाट मां शिप्रा के पवित्र जल में स्नान कराया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे के आयोजन के साथ यात्रा का समापन हुआ।।







