गोपाल बैरागी दादा दयालु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

महिदपुर रोड। नगर में गोपाल बैरागी दादा दयालु का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों द्वारा उनका फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
जन्मदिन के अवसर पर पत्रकार साथियों ने गोपाल बैरागी दादा दयालु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
इस दौरान पत्रकार योगेंद्र सिंह शाक्य, मांगीलाल सोलंकी, महेंद्र जाट, प्रकाश शर्मा, पत्रकार एवं भूपेश कसेरा अन्य साथी मौजूद रहे।
सभी ने दादा दयालु के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की।







