Author: Yogendra Singh Shakya
महिदपुर: कोयल में ‘ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति’ के बोर्ड का गरिमामय अनावरण महिदपुर रोड। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत ग्राम विकास की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से, विकासखंड महिदपुर के ग्राम कोयल में ‘ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति’ के आधिकारिक बोर्ड का स्थापना कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नागु सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा किसान मंडल महामंत्री श्री कृष्ण कुमार जी व्यास, मंडल मंत्री श्री विक्रम सिंह जी और कोयल बूथ अध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज…
जल गंगा संवर्धन अभियान ,जल स्रोत सेवा समागम द्वितीय चरण विकासखंड महिदपुर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड महिदपुर जिला उज्जैन की नवांकुर संस्था श्री स्वर्णगिरी पर्वत तीर्थ क्षेत्र समिति सेक्टर क्रमांक 1 महिदपुर द्वारा विकासखंड समन्वयक श्रीमती नम्रता तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम चिरमिया मे स्वर्णगिरी पर्वत स्थित कुंड पर समिति सदस्यों एवं ग्रामीण जनों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर भजन कीर्तन कर उपस्थित जनों को जल बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वर्णगिरी पर्वत पीठाधीश्वर श्री महेंद्र गिरी जी महाराज, समिति अध्यक्ष अंतर सिंह आंजना, आसाराम जी, कमल जी, बहादुर सिंह जी, लाखन सिंह, शुभम सिंह, विशाल सिंह…
किसानों की समस्याओं को लेकर नेशनल हाईवे जाम आंदोलन को महिदपुर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। महिदपुर। आगामी 7 मई को किसान भाइयों की ज्वलंत समस्याओं, किसानों की उपज खरीदी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में होने वाले नेशनल हाईवे जाम आंदोलन की रूपरेखा के संदर्भ में स्थानीय संयुक्ता रिसोर्ट नारायणा रोड़ पर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक श्री महेश परमार जी, क्षेत्रीय विधायक श्री दिनेश जैन बोस जी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी श्री चंदरसिंह सौंधीया, विधानसभा प्रभारी श्री सुनील वर्मा,…
विनियमित कर्मचारियों के नियमित वेतनमान को लेकर कलेक्टर से मिला डोमा परिसंघ दलित ओबीसी माइनॉरिटी आदिवासी परिसंघ के प्रदेश महासचिव जे के मालवीय के नेतृत्व में लघु कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी और उनकी टीम के साथ उज्जैन कलेक्टर से प्रतिनिधि मंडल सोमवार दिनांक 4 मई को मिला । अधिक जानकारी देते हुए जे के मालवीय ने बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नियमित वेतनमान देने संबंधी आदेश के बाद भी विनियमित कर्मचारी को स्थाई कर 7 वा वेतनमान उज्जैन जिले में नहीं दिया जा रहा है जबकि प्रदेश के ही छिंदवाड़ा अलीराजपुर रीवा आदि जिलों में…
खास खबर महिदपुर रोड से महेन्द्र जाट की महिदपुर रोड: पश्चिम बंगाल , असम और पुडुचेरी भाजपा की जीत पर जोरदार जश्न, उज्जैन भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री ऋतु पाटीदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव। महिदपुर रोड। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता और बढ़ते प्रभाव को लेकर देश भर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में, उज्जैन भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री ऋतु पाटीदार के नेतृत्व में महिदपुर रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय उत्सव मनाया।आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ खुशी का इजहार किया । इस…
कांग्रेस के खिलाफ फूटा नारी शक्ति का गुस्सा: उज्जैन भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री ऋतु पाटीदार के नेतृत्व में ‘जन-आक्रोश पदयात्रा’ । महिदपुर रोड : लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून का विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसी कड़ी में आज उज्जैन भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री ऋतु पाटीदार व नारी शक्ति का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन ।उज्जैन भाजपा ग्रामीण की जिला मंत्री ऋतु पाटीदार के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली। यह यात्रा…
महिदपुर रोड भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर मना जश्न कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाई।* महिदपुर रोड पश्चिम बंगाल ,असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है इसी क्रम में उज्जैन ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास और महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष गुरचरण सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर के मुख्य चौराहे पर भव्य विजय उत्सव मनाया गया , आतिशबाजी से गूंजा चौराहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की और 4 मई दीदी…
महिदपुर रोड: सरपंच प्रतिनिधि और महेंद्र जाट मित्र मंडल की पहल से मृत गाय का हुआ सम्मानजनक अंतिम संस्कार। महिदपुर रोड स्थित शिवाजी नगर मोहल्ले में पिछले दो दिनों से एक गाय मृत अवस्था में पड़ी थी। इस संवेदनहीन स्थिति की सूचना मिलते महेन्द्र जाट, माधव बैरागी, सूरज धाकड़, धनुबोराशी, राहुल जाट, और सत्यनारायण पाटीदार, सरपंच जनप्रतिनिधि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिसाल पेश की। शिवाजी नगर में मृत गाय की सूचना मिलते ही अंतरराष्ट्रीय जाट समाज के तहसील प्रभारी महेंद्र जाट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण पाटीदार को फोन पर सूचित किया। महेंद्र…
फर्रुखाबाद: संकिसा बुद्ध महोत्सव में पहुंचेगा जनसैलाब; जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का होगा भव्य स्वागत। https://youtu.be/PQwLFamEsRA?si=qNuvbaB9TZ9zE226 फर्रुखाबाद: ऐतिहासिक और पावन नगरी संकिसा में आयोजित होने वाले ‘संकिसा बुद्ध महोत्सव’ को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और जौनपुर से सांसद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। धम्म प्रेमियों में उत्साह 30 तारीख को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। इस महोत्सव में पधारने…
Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल दिनांक 17.04.2026 को नागदा तिराहे पर एक्सीडेंट की बात को लेकर ग्राम शिकारीखेडा के लोगो द्वारा थाने गेट के पास एकमत होकर आक्रोशित होकर एकत्रित हो रहे थे जो थाना प्रभारी निरी.आर.एस.भाबोर व थाना स्टाफ के द्वारा समझाने के दोरान ग्रामीणजनो ने आक्रोशित होकर पुलिस पर मारने की नियत से पथराव कर दिया जिससे थाना प्रभारी महोदय व स्टाफ को चोटे आई थी जो थाना प्रभारी को अस्पताल मे भर्ती कराने उपरान्त भीड तीतर बीतर होने के बाद आरक्षक 1859 मदन पग्गी थाना उपस्थित हुआ…
About Us
📰 Editor:
Yogendra Singh Shakya
📞 Mobile:
+91 98939 57878
📧 Email:
shakyasamachar50@gmail.com
📍 Address:
Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
Mahidpur Road, Ujjain,
Madhya Pradesh – 456443