पोरवाल पूर्णिमा ग्रुप के सदस्य सुनील सेठिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
महिदपुर रोड। पोरवाल पूर्णिमा ग्रुप महिदपुर रोड के सदस्य सुनील सेठिया का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ ब्लॉक महिदपुर रोड के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह शाक्य एवं उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने सुनील सेठिया का पुष्पमाला पहनाकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों एवं मित्रों ने सुनील सेठिया के स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
सभी ने सुनील सेठिया के दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।







