‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत ‘राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा’ 11 अगस्त को
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर तिरंगा यात्रा का करेंगे प्रतिनिधित्व
जाति, धर्म एवं क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनें-जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़
उज्जैन।आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे _’हर घर तिरंगा अभियान’_ के तहत भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के प्रत्येक मंडलो में भव्य तिरंगा यात्रा 10 अगस्त से 15 अगस्त तक निकाली जाएगी।उसी तारतम्य में जिले के महिदपुर ग्रामीण मंडल में ‘राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन 11 अगस्त 2026, मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। यात्रा का एकत्रीकरण एवं प्रारंभ कृषि उपज मंडी ग्राम घोंसला से होगा एवं समापन ग्राम खेड़ा खजुरिया में किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर,भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, सांसद अनिल फिरोजिया,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा यात्रा प्रभारी अनिल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।साथ ही तिरंगा यात्रा में हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक व जिला महामंत्री राकेश यादव,सहसंयोजक महिपाल सिंह उमठ,निरंजन मेहता,गजेंद्र सिंह राजावत व महिदपुर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष किशोर शर्मा, यात्रा की मण्डल टोली के भगवान सिंह बगड़ावत, नरेंद्र पोरवाल एवं गोपाल पांडे व्यवस्था में रहेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाएं। श्री धाकड़ ने कहा कि तिरंगा हमारा स्वाभिमान है और _’हर घर तिरंगा’_ अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि महिदपुर ग्रामीण की यह तिरंगा यात्रा पूरे जिले में देशभक्ति की अलख जगाएगी।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि वे जाति, धर्म एवं क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनें। सभी से अपील है कि अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों एवं नारों के साथ इस महाअभियान को सफल बनाएं तथा अपने घर, दुकान एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। यह यात्रा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को स्मरण करने एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रेरणा देगी।
महिदपुर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष किशोर शर्मा ने मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं व जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में उपस्थित होने का आव्हान किया।







