अमरनाथ एवं केदारनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का आंचलिक पत्रकार संघ, ब्लॉक महिदपुर रोड ने किया स्वागत ।
महिदपुर रोड। अमरनाथ एवं केदारनाथ की धार्मिक यात्रा पूर्ण कर वापस लौटे मनोज तोमर एवं मनोज टाक का आंचलिक पत्रकार संघ ब्लॉक महिदपुर रोड के तत्वावधान में स्वागत एवं सम्मान किया गया।
यात्रा पूर्ण कर सकुशल घर वापसी के दौरान मां संतोषी माता मंदिर पर आंचलिक पत्रकार संघ ब्लॉक महिदपुर रोड के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह शाक्य, ललित जैन, सोनू भाई एवं महेश खारिया द्वारा पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के परिवारजनों एवं मोहल्लेवासियों द्वारा भी उनका आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोहल्ला परिवार के मनोज तक द्वारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।
इस दौरान सभी ने श्रद्धालुओं की सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और धार्मिक यात्रा के अनुभव साझा किए।







