उपमंडी महिदपुर रोड में नई सोयाबीन की नीलामी का शुभारंभ।
महिदपुर रोड। उपमंडी महिदपुर रोड में शुक्रवार को नई सोयाबीन की कृषि उपज मंडी में नीलामी का शुभ मुहूर्त हुआ। इस दौरान ईसनखेड़ी के किसान कर्ण पिता मानसिंह की नई सोयाबीन की उपज को व्यापारी फर्म राजकुमार रतनलाल चौधरी ने नीलामी के माध्यम से ₹5,761 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा।
नई सोयाबीन की पहली नीलामी के अवसर पर विक्रेता किसान का साफा बांधकर, फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। नीलामी की प्रक्रिया प्रभारी श्री चंदरलाल परमार द्वारा संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर व्यापारी तिलक अरोड़ा, महेंद्र अरोड़ा, मनोहर पोरवाल, अविनाश जैन, संस्कार शर्मा, तुलावटी लेखराज अरोड़ा, जगदीश जाट, शाहरुख खान , प्रवीण चौधरी सहित अन्य व्यापारी एवं मंडी से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
मंडी कर्मचारियों में धर्मेंद्र पंवार, सचिन सोनी, धीरज सोलंकी, निखिल शर्मा, अजय धाकड़ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नई सोयाबीन की पहली नीलामी को लेकर किसानों एवं व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला।







