शिवाजी नगर में मराठा समाज ने की महालक्ष्मी (गौरी माता) की स्थापना, छप्पन भोग का लगाया निवेद्य ।
महिदपुर रोड। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शिवाजी नगर में मराठा समाज द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय महालक्ष्मी (गौरी माता) स्थापना उत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा।
महालक्ष्मी (गौरी माता) की विधि-विधान से स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर माता को पुरणपोली सहित छप्पन भोग का निवेद्य अर्पित किया गया। समाजजनों ने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
आयोजन में मराठा समाज के वरिष्ठजन हरीभाऊ सावंत, प्रभाकर राव नवघाणे, बालकृष्ण सावंत, मधुकर राव नवघाणे, यशवंतराव नवघाणे एवं यतिंद्र राव नवघाणे सहित समाजजन मौजूद रहे।
आयोजन की जानकारी भास्कर शिंदे द्वारा दी गई।







