Author: Yogendra Singh Shakya
लोकेशन महिदपुर रोड योगेंद्र सिंह शाक्य 9893957878 💢“महिदपुर रोड में शांति समिति की बैठक, ईद से गणेश चतुर्थी तक शांति और भाईचारे का संदेश”,त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील” । महिदपुर रोड में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी राम सिंह भाभोर ने दोनों समुदायों के लोगों से शासन की गाइडलाइन का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील…
*सुरक्षित आज, सुरक्षित कल – हमारी जिम्मेदारी, हमारा संकल्प* दिनांक 21 अगस्त 2026 को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे “प्रेरणा अभियान” के अंतर्गत महिदपुर रोड़ इंडेन ग्रामीण वितरक , महिदपुर रोड़ द्वारा “सुरक्षित आज, सुरक्षित कल – हमारी जिम्मेदारी, हमारा संकल्प” अभियान के तहत गांव सगवाली में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाएं एवं एजेंसी स्टॉफ उपस्थित हुए तथा गैस की सावधानियों तथा उनके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, गैस से संबंधित किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई…
राजीव गांधी जी की जयंती पर विधायक दिनेश जैन बोस ने किया नमन महिदपुर रोड। विधायक दिनेश जैन बोस के कार्यालय पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विधायक दिनेश जैन बोस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक दिनेश जैन बोस ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के प्रणेता थे। उनकी दूरदर्शी सोच, सूचना क्रांति की पहल, युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी का अवसर देने तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कार्य देश के विकास…
सांवरिया सेठ की पैदल यात्रा का भव्य शुभारंभ, जगह-जगह हुआ स्वागत महिदपुर रोड। नगर में सांवरिया सेठ के दरबार के लिए प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली पैदल यात्रा का इस वर्ष भी धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ। यात्रा से पूर्व नगर स्थित श्री गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर यात्रा की सफलता के लिए मंगलकामना की। संतोष विश्वकर्मा भरा सेट के नेतृत्व में निकाली जा रही इस धार्मिक पैदल यात्रा में करीब 70 धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवा ध्वज और धार्मिक ध्वज लेकर उत्साह के साथ सांवरिया सेठ के…
विद्यालयों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन: महेश जायसवाल । महिदपुर। महिदपुर स्थित ओएसिस कन्वेंट स्कूल में बुधवार को अवंतिका प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि अवंतिका अशासकीय विद्यालय के जिला अध्यक्ष महेश जायसवाल तथा तहसील अध्यक्ष प्रेम सिंह परिहार जी रहे। बैठक की शुरुआत में महिदपुर रोड, झूठावट, झारड़ा एवं महिदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विद्यालय संचालकों ने जिला अध्यक्ष महेश जायसवाल का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महिदपुर रोड से योगेंद्र सिंह शाक्य एवं राकेश दायमा द्वारा जिला अध्यक्ष…
रक्तदान महादान—11 बार रक्त देकर बचाई जिंदगी, समाजसेवा का दिया प्रेरणादायक संदेश। 🙏🩸 रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिदपुर रोड के नगर अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने किया स्वैच्छिक रक्तदान। महिदपुर रोड। मानव सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिदपुर रोड के नगर अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। शंकर सिंह ठाकुर ने इंदुभाई पारेख मेमोरियल हॉस्पिटल ऑफ ग्रासिम जन सेवा ट्रस्ट, बिरलाग्राम नागदा स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। रक्तदान के बाद उन्हें अस्पताल की ओर से प्रशंसा प्रमाण-पत्र…
“घोंसला से खेड़ा खजुरिया तक गूंजा तिरंगे का जयघोष, महिदपुर ग्रामीण बना देशभक्ति का केंद्र” ‘राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, हाथों में तिरंगा लिए निकले लोग श्याम टेलर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूरे क्षेत्र में देशप्रेम की लहर उज्जैन। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन का रूप देने के संकल्प के साथ भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के महिदपुर ग्रामीण मंडल में मंगलवार को ‘राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा’ ने पूरे क्षेत्र में देशप्रेम की लहर दौड़ा दी। प्रातः 11 बजे माँ भारती के चित्र पर माल्यापर्ण कर व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर…
खास खबर महेंद्र जाट की रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय जाट ससद के तत्वाधान में भोपाल में 1 सितंबर 2026 को होगा संकल्प महासम्मेलन का आयोजन, तेजा भक्ति संकल्प यात्रा को गांव-गांव मिला अपार स्नेह और समर्थन। महिदपुर रोड। श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस तेजा दशमी पर एक दिवसीय शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद एवं समस्त तेजा भक्तों द्वारा तेजा भक्ति संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के निमंत्रण एवं जनसंपर्क अभियान के तहत यात्रा मार्ग के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों, युवाओं, बुजुर्गों एवं तेजा भक्तों से आत्मीय मुलाकात…
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत ‘राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा’ 11 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर तिरंगा यात्रा का करेंगे प्रतिनिधित्व जाति, धर्म एवं क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनें-जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ उज्जैन।आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे _’हर घर तिरंगा अभियान’_ के तहत भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के प्रत्येक मंडलो में भव्य तिरंगा यात्रा 10 अगस्त से 15 अगस्त तक निकाली जाएगी।उसी तारतम्य…
महिदपुर रोड में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न 13 अगस्त को पेट्रोल पंप इंदिरा मार्केट से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा। महिदपुर रोड। आगामी 13 अगस्त 2026 को महिदपुर रोड में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर महिदपुर रोड रेस्ट हाउस पर भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महिदपुर रोड…
About Us
📰 Editor:
Yogendra Singh Shakya
📞 Mobile:
+91 98939 57878
📧 Email:
shakyasamachar50@gmail.com
📍 Address:
Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
Mahidpur Road, Ujjain,
Madhya Pradesh – 456443