सेवानिवृत्त पटवारी संजय शर्मा का ग्रामवासियों ने किया आत्मीय स्वागतजोड़मालक्खा-छीगरी के ग्रामीणों ने समारोह आयोजित कर दी भावभीनी विदाई
महिदपुर । ग्राम जोड़मालक्खा एवं छीगरी के निवासियों द्वारा सेवानिवृत्त पटवारी श्री संजय शर्मा के सम्मान में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और सेवाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में ग्राम के ईश्वर सिंह, गोपाल वर्मा, बहादुर सिंह डोडिया, सरपंच प्रतिनिधि जीवनलाल विश्वकर्मा, अभिषेक पगारिया, पूर्व सरपंच गोकुल सिंह, माखन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समारोह में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, झारड़ा तहसीलदार श्री शौकत अली, झारड़ा पटवारी संघ अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर शर्मा सहित श्री मनोज शर्मा, श्री धूपेंद्र शर्मा, श्री मिलिंद निगम, श्री दीपेंद्र शर्मा, श्री रविंद्र कुशवाह एवं श्री रामेश्वर मथानिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में तहसीलदार श्री शौकत अली ने पटवारी संजय शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन की प्रशंसा की।
वहीं पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान ने भी पटवारी संजय शर्मा की कार्य के प्रति लगनशीलता, समर्पण एवं ग्रामीणों के बीच उनकी लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में बहादुर सिंह डोडिया ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। समारोह आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ।







