गोगापुर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शिविर, टीबी मुक्त पंचायत की दिलाई शपथ ।
महिदपुर रोड। ग्राम पंचायत गोगापुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जन-समस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
शिविर में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को निश्चय मित्र द्वारा बनकर पोषण सहायता के उद्देश्य से फूड बास्केट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की रोकथाम, जांच, उपचार एवं पोषण संबंधी जागरूकता को लेकर भी जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच करवाएं तथा टीबी मुक्त पंचायत बनाने में सक्रिय सहयोग करें।







