*गुरुकुल मानस अकादमी, महिदपुर रोड में राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का भव्य आयोजन*
माँ भारती की वाणी, जन-जन की चेतना और भारतीय संस्कृति की आत्मा – हिंदी के गौरव को समर्पित राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आज दिनांक 1 अक्टूबर, 2026 को *शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली* एवं *गुरुकुल मानस अकादमी, महिदपुर रोड* के संयुक्त तत्वावधान में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह में हिंदी भाषा की शाश्वत महत्ता, भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में उसकी अविरल धारा तथा वर्तमान शिक्षा प्रणाली में हिंदी के सार्थक अनुप्रयोग पर मनीषियों ने अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता *गुरुकुल मानस अकादमी के यशस्वी संचालक श्री राकेश पंड्या जी* ने की।
इस अवसर पर *शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के प्रांत संयोजक एवं पारिजात शिक्षा समूह, इंदौर के अध्यक्ष श्री सुनील पंड्या जी* बतौर विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिक्षा संस्कृति उत्त्थान न्यास की *विद्यालय शिक्षा ) की ओर से श्री अमित कुकरेजा जी* एवं *प्रख्यात पर्यावरणविद् श्री योगेश जैन जी* की विशिष्ट उपस्थिति ने आयोजन की शोभा में अभिवृद्धि की।
*समारोह के विशेष आकर्षण:*
*1.* विद्यालय के बच्चों द्वारा साहित्य के *नव रसों* की अनुभूति कराती एक मनोहारी नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनसमुदाय को भाव-विभोर कर दिया।
*2.* कार्यक्रम के दौरान *श्री सुनील पंड्या जी ने सभी विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर* उनके मन में व्याप्त भ्रांतियों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें भारतीय भाषाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति आश्वस्त किया।
*3.* समारोह का समापन समस्त उपस्थित जनों द्वारा एक स्वर में *’वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गान* के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा।
समारोह का मूल उद्देश्य नवांकुरों के हृदय में हिंदी के प्रति अनुराग, भारतीय भाषाओं के संरक्षण का संकल्प तथा समाज में मातृभाषा के प्रति चेतना जागृत करना रहा, जो पूर्णतः सफल रहा।







