अर्पिता जायसवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया ।
महिदपुर रोड। अंबेडकर नगर स्थित जायसवाल परिवार में आदेश जायसवाल की पोती अर्पिता जायसवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों की मौजूदगी में केक काटा गया तथा आतिशबाजी कर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।
जन्मदिन समारोह में परिवार के सभी सदस्यों ने अर्पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। परिवारजनों ने अर्पिता को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।







