लोकेशन महिदपुर
योगेन्द्र सिंह शाक्य
पुलिस का काम है समाज को भय मुक्त और अपराध मुक्त बनाना।
महिदपुर रोड – समाज का कोई भी व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता अपराध तब पनपता है जब समाज उसकी अनदेखी करता है , पुलिस का काम है अपराध पर नियंत्रण और भय मुक्त वातावरण बनाना। उक्त उदगार (आय पी एस) श्री जेडेन जेरेपा पदस्थ एस डी ओ पी महिदपुर ने आंचलिक पत्रकार संघ ब्लाक महिदपुर रोड द्वारा आयोजित बिदाई समारोह में व्यक्त किए। श्री जेडेन जेरेपा की अभी हाल ही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर में पदोन्नति हुई है।
आंचलिक पत्रकार संघ के ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान एवं बिदाई समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस ने की। अपने उद्बोधन में विधायक बोस ने श्री जेडेन की कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि साल भर के अल्प कार्य काल में जेडेन जेरेपा ने आम आदमी में पुलिस प्रशासन में विश्वास और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्य क्रम में आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश टाक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों का समाज के प्रति बुराई को दूर करने समावेशी विचार है जो एक सभ्य समाज के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम को संत कालिकानंद जी महाराज, मुख्य उप जेल अधीक्षक श्री मनोहर बारसेकर, महिदपुर टी आई अशोक पाटीदार, आंचलिक पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष श्री राम सेना, गोगापुर पंचायत सरपंच ऋतु पाटीदार ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विद्युत वितरण संभागीय अभियंता श्री रवि कुमार पाठक, तहसीलदार सुश्री संतुष्टि पाल, जनपद पंचायत मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती शिंदे , महिदपुर रोड के टी आई श्री भाभोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में जेडेन जेरेपा के सम्मान में ओएसीस स्कूल महिदपुर के संचालक श्री रुपसिंह शाक्य ने प्रभावी उद्बोधन दिया । इस अवसर पर पत्रीका समाचारपत्र के नरेश शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। श्री जाकिर मेव के साथ महेंद्र जाट ने श्री जेडेन जेरेपा का शाल और पुष्प माला से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के योगेंद्र सिंह शाक्य, राकेश दायमा, प्रकाश जैन, गोपाल उपाध्याय ने जेडेन जेरेपा को तस्वीर भेंट की। समारोह में योगेंद्र सिंह शाक्य एवं योगेश जैन द्वारा जेडेन जेरेपा को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन दैनिक भास्कर के दिनेश मंडोवरा ने किया एवं आभार ब्लाक उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने व्यक्त किया।







