लोकेशन महिदपुर
योगेन्द्र सिंह शाक्य
महिदपुर रोड में भक्ति और सम्मान का संगम: माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना करने वाले समाजसेवी विजय सिंह गौतम का एंजल्स सेवा ग्रुप ने किया भव्य अभिनंदन।
महिदपुर रोड में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और उल्लास का माहौल है। क्षेत्र में ‘एंजल्स मां दुर्गा अन्नपूर्णा सेवा ग्रुप’ द्वारा मां दुर्गा जी की दिव्य प्रतिमा की स्थापना पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ की गई।
महिदपुर रोड में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में महिदपुर विधानसभा के जाने-माने समाजसेवी विजय सिंह गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विजय सिंह गौतम के हाथों पूरी विधि-विधान, मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ जगदम्बा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।
प्रतिमा स्थापना के पश्चात एंजल्स मां दुर्गा अन्नपूर्णा सेवा ग्रुप के सदस्यों एवं आयोजकों द्वारा समाजसेवी विजय सिंह गौतम का पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत व आत्मीय सम्मान किया गया।
इस दौरान धार्मिक उत्साह के बीच आयोजक भूपेंद्र राठौर, गोविंद पोरवाल, महेंद्र जाट, प्रकाश शर्मा, राकेश दायमा, दिलीप सिंह पवार, देवेंद्र सिंह शाक्य, विक्रम खारोल, करू खारोल, करूलाल, मुकेश पोरवाल, घनश्याम शर्मा, संतोष सैनी और सुमित सिंह राजपूत सहित पूरी टीम और क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने मां भगवती से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।







