महिदपुर रोड क्षेत्र के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सगवाली में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा छात्र–छात्राओं को उपहार स्वरूप फोटो फ्रेम भेंट किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन का आयोजन भी किया गया। वहीं छात्र–छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की तख्ती भेंट कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश चन्द्र राठौर सहित समस्त महेश कुमार, अंशु लिखार, गोविंद डेलवास ,कमल बोडाना ,धर्मेंद्र शर्मा, प्रहलाद राठौर, राहुल कुमावत,शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा एवं जीवन में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह का वातावरण भावुक और प्रेरणादायक रहा।
*********खास खबर प्रहलाद राठौर ,ग्राम सगवाली*******







