बेमौसम बारिश का कहर: महिदपुर तहसील की शेरनखेड़ी सहित कई गाॅवों मे फसलें तबाह, अन्नदाता बेहाल ।
मध्यप्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी लहलहाती फसलों को मिट्टी में मिला दिया है। विशेष रूप से ग्राम शेरनखेड़ी, चिबडी, सगवाली,तरनोद और बावलिया में कुदरत का ऐसा कहर बरसा कि किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

फसलों का भारी नुकसान खेतो मे खडी गेहूॅ, चना , सरसों ,लहसुन और प्याज की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुॅचा है। भारी बारिश और तेज हवा की मार से गेहंू की फसल आड़ी पड़ गई है।
गंांव के किसानों का कहना है कि उन्होने कर्ज लेकर खाद और बीज का इंतजाम किया था , लेकिन अब पूरी लागत डूबती नजर आ रही है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि पटवारियों और कृषि विभाग की टीम को तुरंत भेजकर खेतों का पंचनामा बनाया जाए ताकि उन्हें फसल बीमा योजना के तहत राहत मिल सकें ।







