पीड़ित परिवारों की सहायता को हमेशा तत्पर विजय सिंह गौतम, आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस
महिदपुर। जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने अपने महिदपुर प्रवास के दौरान मानवता का परिचय देते हुए नगर की लक्ष्मी कॉलोनी एवं धर्मनगर कॉलोनी में निवासरत जरूरतमंद परिवारों की समस्याएं सुनीं और एक पिड़ीत के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। विगत दिनों वे महिदपुर नगर स्थित धर्मनगर कॉलोनी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के यहां पहुंचे थे, जहां लकवा जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मदनलाल बारोड़ का हाल-चाल जाना था। उस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में उन्होंने पुनः उनके निवास पर पहुंचकर 5100 रुपये की सहायता राशि प्रदान की और परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर वे हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे। समाजसेवी ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि समाज के सक्षम वर्ग का भी दायित्व है कि वे जरूरतमंदों के साथ खड़े रहें। उन्होंने विशेष रूप से पीड़ित की पुत्री की शिक्षा एवं उसकी आगामी परीक्षाओं को लेकर भी सहायता करने की बात कही, ताकि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उसकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने उनके इस संवेदनशील प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे समय में जब परिवार कठिन दौर से गुजर रहा है, तब सामाजिक सहयोग ही सबसे बड़ी शक्ति बनकर सामने आता है। जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने कहा कि समाजसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे निरंतर पीड़ित, शोषित एवं वंचित वर्ग की सहायता के लिए कार्य करते रहेंगे। उनके इस मानवीय कदम से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है। शुक्रवार दोपहर नगर से लगी लक्ष्मी कॉलोनी में भी एक पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी कॉलोनी निवासी कमलेश मीणा, जो वाहन चलाकर मजदूरी करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, कार्य के दौरान अचानक पक्षाघात यानी लकवा जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए थे। परिवार में वे ही एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं, जिससे बीमारी के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थिति की जानकारी मिलने पर समाजसेवी विजय सिंह गौतम उनके निवास पर पहुंचे और पीड़ित का हाल-चाल जानकर परिजनों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि अपने अगले विधानसभा प्रवास के दौरान वे हरसंभव आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए, ताकि कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे निरंतर पीड़ित, शोषित एवं वंचित वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।







