विधायक दिनेश बोस, कृषि अमला एवं राजस्व अमले के साथ बिगड़ी फसल का जायजा लेने निकले
महिदपुर। विधायक दिनेश जैन बोस कृषि अमला एवं राजस्व अमले के साथ फसलों का जायजा लेने गांवों में पहुंचे। 27 जनवरी को हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण विधानसभा क्षेत्र महिदपुर में गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मारूखेड़ा, सिमरोल, डूंगरखेड़ी, खेड़ामद्दा, खेड़ाकासोन, डूंगरखेड़ा, बागनी, घोड़ाबाग, सिमरोल आदि गांवो में झारड़ा तहसीलदार खान एवं आर.आई पटवारी एवं कृषक बंधु के साथ दौरा कर नुकसानग्रस्त फसलों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभावित किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं।

साथ ही तहसीलदार को जहां नुकसान हुआ है वहां तत्काल नुकसानग्रस्त फसलों का सर्वे कराने एवं प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार से अन्य गांवों में जाकर भी विधायक एवं शासकीय, कृषि एवं राजस्व अमले को साथ लेकर दौरा करके वर्तमान में जो किसान बंधुओं को 113 गांव झारड़ा, 140 गांव महिदपुर एवं 22 गांव नागदा के इस प्रकार 249 गांवों में दौरा करेंगे व जो वर्तमान में आपदा आई है उसको मुआवजा दिलवायेंगे। साथ में महिदपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बगाना,महिदपुर रोड़ ब्लाॅक अध्यक्ष भरत शर्मा, जुगल पांचाल सहित अन्य कांग्रेसी व ग्रामीणजन भी साथ थे।







