नागदा स्थित संस्था पार्श्व इन्फोटेक पर एक प्रशिक्षण सत्र का समापन आयोजित किया गया जिसमें सामाजिक जिम्मेदारी के तहत CSC academy और किंड्रिल होल्डिंग्स के संयुक्त सहयोजन से 18 से 45 वर्ष की महिलाओं के लिए को कोर्स ऑन साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही साइबर क्राइम के बारे में अवेयनेंस कैंप का आयोजन कर सभी छात्राओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए इस प्रोजेक्ट का नाम साइबर रक्षक है, और ये सभी महिलाएं अब साइबर रक्षक बनकर अपने परिवार ओर समाज को साइबरफ्रॉड से सावधान करेंगी संचालक संजय जैन ने बताया कि अगली बैच में ओर भी महिलाओं को इस योजना में लाभान्वित करने के लिए पंजीयन चालू है।

आयोजन का शुभारंभ सीएससी स्टेट हेड अतुलित राय एवं राज्य परियोजना प्रबंधक संजय नगरिया एवं जिला प्रबंधक ऋषभ जायसवाल द्वारा वर्चुअली किया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षक सोनाली मेंम द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया और वर्तमान जीवन में कंप्यूटर शिक्षा के महत्व एवं शासकीय नौकरी व स्वरोजगार के लिए कंप्यूटर ज्ञान की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को आने वाली योजनाओं में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की वही कम्युनिटी मोबेलाईजर अजय शर्मा ने सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त कर उज्जवल भवीष्य के लिए शुभकामनाएं दी।







