नागदा: संगीता अजय कोचर अध्यक्ष और श्वेता संजय लोढ़ा बनीं नवकार परिषद की सचिव, समाज में हर्ष की लहर।”
नागदा। स्थानीय नवकार परिषद की हालिया बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस बैठक में संगीता अजय कोचर और श्वेता संजय लोढ़ा को संस्था के सचिव पद की कमान सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही परिषद के सदस्यों और उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि श्वेता लोढ़ा लंबे समय से समाज के कार्यों में सक्रिय रही हैं। उनकी कार्यक्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए ही उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
श्वेता संजय लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया है कि “मैं संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मेरा मुख्य लक्ष्य परिषद के माध्यम से समाज के कार्यों को आगे बढ़ाना और महिलाओं व युवाओं को संस्था से जोड़कर नई ऊँचाइयों तक ले जाना होगा।”







