डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धूमधाम से हुआ मदनलाल मालवीय ,गणपत लाल डाबी और प्रवीण चौहान का स्वागत

सर्व समाज के संगठनों द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 को बड़नगर की तीन प्रतिभाओं मदनलाल मालवीय ,गणपत लाल डाबी और प्रवीण चौहान को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा कर सम्मानित हो रहे तीनों प्रतिभाओं ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी आत्माराम चौहान सर द्वारा तीनों को पगड़ी बांधकर तथा उपस्थित सभी संगठनों ने प्रतिभाओं को माल्यार्पण कर समाज कल्याण हेतु शुभकामनाएं दी।
अधिक जानकारी देते हुए प्रतिमा स्थापना समिति अध्यक्ष व डोमा परिसंघ प्रदेश महासचिव जे के मालवीय ने बताया कि आज श्री मदनलाल मालवीय को अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली में प्रदेश सचिव, श्री गणपतलाल डाबी को अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और श्री प्रवीण चौहान को सेवियर सम्मान से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किये जाने पर सभी सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप में DOMA परिसंघ तहसील अध्यक्ष ललित वर्मा,एस सी, एस टी, ओबीसी, गरीब वर्ग जिलाध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम सोनगरा, भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिलाध्यक्ष मोहनसिंह चौहान, अजाक्स के संभागीय संयुक्त सचिव रतन गोयल एवं हरिराम डाबी, भाजपा ग्रामीण मंडल पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष बद्रीलाल चौधरी, ग्रामीण मंडल महामत्री प्रेम कुमार गुजरवाडिया, रविदास समाज के ब्लॉक अध्यक्ष संजय राय, डॉ संतोष बारोड़ बलाई समाज कल्याण समिति के रमेश चौहान द्वारा प्रतिभाओं को पुष्पमाला पहनाकर कर सम्मानित किया गया। बाद में उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने एक एक कर शुभकामनाएं दी बाद में सम्मानित होने वाले गणपत लाल डाबी ने कहा संगठन ने जो भरोसा मुझपर जताया है मैं उसके लिए आभारी हूं और अपने अनुसूचित वर्गों के हित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा वहीं मदनलाल मालवीय ने कहा कि संविधान और उसके निहित अधिकारों के लिए मैं हमेशा साथ खड़ा हूं और अंत में जे के मालवीय द्वारा तीनों सम्मानित होने वाले साथियों को भारत के पवित्र संविधान की प्रति भेंट की और उपस्थित प्रत्येक को संविधान उद्देशिका को देकर सामूहिक वाचन करवाया गया। सैकड़ों की संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें,,एडवोकेट आकाश चांगेसिया ,सरपंच राधेश्याम परमार,दिलीप चौहान मदनलाल चौहान, सतीश कटारिया, मुकेश चौहान, लाइनमैन यादव, हुकुमचंद वर्मा, विश्राम गुजराती, ठेकेदार मकवाना,मोहनलाल सोलंकी, राजाराम सिलवट, वृदीचंद चौहान, धर्मेंद्र जी, राधेश्याम चौधरी,नंदकिशोर चौहान आदि उपस्थित रहे सम्मान कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह चौहान और आत्माराम चौहान ने किया आभार हरिवंश राय पथरोड़ ने माना जानकारी रवि कटारिया ने दी।







