Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»देश - विदेश»बड़ी खुशखबरी… 48 शहरों के लिए जल्द शुरू होंगी अतिरिक्त ट्रेनें, कन्फर्म टिकट की सुविधा भी होगी
    देश - विदेश

    बड़ी खुशखबरी… 48 शहरों के लिए जल्द शुरू होंगी अतिरिक्त ट्रेनें, कन्फर्म टिकट की सुविधा भी होगी

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 28, 2025Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार आने वाले सयम में देश के 48 बड़े शहरों से चलने वाली ट्रेनों की संख्या को दोगुना करने जा रही है. इसके लिए रेलवे ढांचे को और मजबूत करने की योजना पर काम शुरू हो गया है. सरकार का लक्ष्य है कि साल 2030 तक ट्रेनों को संभालने की क्षमता डबल हो जाए. रेल मंत्रालय के अनुसार, क्षमता बढ़ाने के लिए शहरों के अंदर और आसपास चिन्हित कर नए रेलवे टर्मिनल्स का निर्माण किया जाएगा. साथी ही मौजूदा रेलवे टर्मिनलों पर नए प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग लाइन, पिट लाइन और बेहतर शंटिंग सुविधाएं बनाई जाएंगी. ट्रेनों का बेहतर रखरखाव और आवाजाही बढ़ाने के लिए मेंटेनेंस सुविधाएं और मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स विकसित होंगे, सिग्नल सिस्टम अपग्रेड, मल्टी ट्रैकिंगन और अन्य ट्रैफिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.

    कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही है असुविधा, 150 फ्लाइट्स प्रभावित

    बोर्ड के सीईओ ने सभी जोन को लिखा पत्र 

    रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने सभी जोन के महाप्रबंधकों (GM) को लिखे पत्र में कहा है कि प्रस्तावित योजना ऐसी बनाई जाए तो तय समय-सीमा के अंदर तैयार की जा सके. साथ ही सभी रेलवे जोन को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि टर्मिनल के अलावा डिवीजन, स्टेशन और यार्ड की क्षमता भी बढ़ाई जाए, जिससे संचालन में कोई रुकावट न रहे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार किया जा रहा है ताकि अलग-अलग शहरों में रेलवे लाइनों और संचालन क्षमता को बढ़ाया जा सके.

    टर्मिनल्स के साथ स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता 

    मंत्रालय का कहना है कि टर्मिनल स्टेशन के साथ-साथ आसपास के स्टेशनों की भी क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि पूरा सिस्टम संतुलित रहे. उदाहरण के लिए पुणे में पुणे स्टेशन के साथ हड़पसर, खड़की और आलंदी को भी शामिल किया गया है. यह योजना लोकल और एक्सप्रेस/मेल दोनों तरह की ट्रेनों के लिए होगी.

    48 शहरों को हुआ चुनाव 

    रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश के 48 शहरों को चिन्हित किया गया है, जहां यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. यहां ट्रेनों की संख्या दोगुनी करने की जरुरत है. इसलिए इन शहरों के स्टेशनों की क्षमता आने वाले 5 साल में चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी. इसके लिए एक समग्र योजना बनाई जाएगी, जिसे प्लानिंग डायरेक्टोरेट को भेजा जाएगा.

    किन शहरों को शामिल किया गया है?

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलौर, पटना, अमदावाद, लखनऊ, पुणे, नागपुर, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, मथुरा, अयोध्या, आगरा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जम्मू, जयपुर, जोधपुर, वडोदरा, सूरत, मड़गांव, कोचिन, पुरी, भुबनेश्वर, विशाखापट्टनम, विजयवाडा, तिरुपति, हरिद्वार, गुवाहाटी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, मैसूर, कोयंबटूर, टाटानगर, रांची, रायपुर और बरैली शामिल है.

    Train Accident: जमुई में बड़ा हादसा… सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 10 डिब्‍बे पटरी से उतरे, 5 नदी में गिरे

    तीन भागों में पूरा होगा काम 

    अधिकारी ने बताया कि योजना में उन सभी कार्यों को शामिल किया जाएगा जो पहले से मंजूर हैं और चल रहें हैं साथ ही नए प्रस्तावित हैं. यात्रियों को तुरंत फायदा मिले इसके लिए कार्यों को तीन हिस्सों, तुरंत, कम अवधि और लंबी अवधि, में बांटा जाएगा. उन्होंने कहा कि फैसला सीधा यात्रियों के लिए लाभदायक होगा क्योंकि क्षमता बढ़ने से टिकटों की उपलब्धता आसानी से होगी, जिससे इन शहरों और इसके आसपास के क्षेत्रों की यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी.

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एक स्टडी के तहत भारतीय रेलवे ने 20 शहरों को चिन्हित किया है, जहां यात्रियों की अत्यधिक भीड़ है. इन सभी जगहों पर “मेगा कोचिंग टर्मिनल” का निर्माण कराया जाएगा. यह कदम देशभर में रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर करने के साथ ही रेल नेटवर्क को और मजबूत करेगा.

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही है असुविधा, 150 फ्लाइट्स प्रभावित
    Next Article सिडनी में फायरिंग का दावा, गोदारा गैंग ने दिया चेतावनी: महेंद्र डेलाना का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    Related Posts

    गाजा संकट पर बड़ा फैसला: इजराइल 2026 से कई मानवीय संगठनों के कामकाज पर लगाएगा रोक

    December 31, 2025

    रूस की परमाणु सक्षम ‘आरेश्निक’ मिसाइल सक्रिय सेवा में शामिल, सैन्य ताकत को मिली नई मजबूती

    December 31, 2025

    कैट का बड़ा फैसला: ब्रह्मोस एयरोस्पेस के डीजी-सीईओ की नियुक्ति रद्द, डीआरडीओ को झटका

    December 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.