राजीव गांधी जी की जयंती पर विधायक दिनेश जैन बोस ने किया नमन
महिदपुर रोड। विधायक दिनेश जैन बोस के कार्यालय पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विधायक दिनेश जैन बोस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक दिनेश जैन बोस ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के प्रणेता थे। उनकी दूरदर्शी सोच, सूचना क्रांति की पहल, युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी का अवसर देने तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कार्य देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहे हैं। उनके विचार और कार्य आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर महिदपुर रोड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री भरत शर्मा, सोनू जाट, लोकेंद्र सिंह, जितेंद्र, अर्जुन, भरत सोलंकी, भगवान सिंह, नितिन शर्मा, श्याम शर्मा सहित कांग्रेस परिवार के साथी उपस्थित रहे।







