भारतीय जनता पार्टी के जिला अघ्यक्ष का जन्मदिन बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया ।
महिदपुर रोड से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के महिदपुर रोड़ मंडल के उपाघ्यक्ष राजेश काठे़ड , रमेश मीणा, पंच विनोद मीणा, योगेन्द्र सिंह शाक्य महिदपुर रोड़ मंडल मीडिया प्रभारी के द्वारा नागदा में उज्जैन ग्रामीण के भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर पर कार्यकर्ताओं ने केक कटवाकर श्री धाकड़ को जन्मदिवस की शुभकामानाएं दी तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की । मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री राजेश धाकड़ जी के नेतृत्व में पार्टी निरंतर जनहित के कार्य कर हरी हैऔर संगठन को नई दिशा मिल रही है । कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।


और संगठन को नई दिशा मिल रही है । कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।




