स्नेह सिटी कालोनी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय आयोजन
महिदपुर। नगर में धर्मनगर – स्नेह सिटी कालोनी में एक भव्य मंदिर निर्माण होकर श्री मम्लेश्वर महादेव एवं श्री अंजनीनंदन महाराज की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय आयोजन धर्मनगर स्नेहसिटी शिवालय निर्माण समिति द्वारा होने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा आचार्य श्री भीमाशंकरजी व्यास कर्मकाण्ड़ शास्त्री महिदपुर द्वारा संपन्न करायी जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जिसमें प्रथम दिवस दि.4 फरवरी बुधवार को कलश यात्रा, मण्डप प्रवेश, सर्वदेव पूजा व अग्नि स्थापना, अन्नाधिवास संध्या आरती – सांय 5 बजे, द्वितीय दिवस दि.5 फरवरी गुरुवार को यज्ञारंभ, देव नगर भ्रमण, स्नपन, शैय्याधिवास संध्या आरती – सांय 5 बजे, तृतीय दिवस दि.6 फरवरी शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, कलश स्थापना ध्वजारोहण, पुर्णाहुति व महाआरती दोप. 3 बजे, महाप्रसादी – सांय 5 बजे से प्रारंभ होगी।
मंदिर में आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।







