Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»छत्तीसगढ़»MP की लड़की और CG के लड़के की अनोखी शादी: थाना परिसर में मंडप सजा, पुलिस वाले बने बाराती
    छत्तीसगढ़

    MP की लड़की और CG के लड़के की अनोखी शादी: थाना परिसर में मंडप सजा, पुलिस वाले बने बाराती

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 25, 2025Updated:January 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक अनोखी शादी हुई है. मध्यप्रदेश की रहने वाली एक युवती को छत्तीसगढ़ के युवक से प्यार हो गया. लेकिन परिवार और समाज ने जब इस रिश्ते को नामंजूर कर दिया, तो दोनों अपने-अपने घर से भाग निकले और सीधे जा पहुंचे पुलिस की शरण में.

    ICC Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने होने वाली सीरीज से पहले जानें दोनों टीमों की स्थिति

    दोनों ने पुलिस थाने में परिजनों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई, जिसके बाद थाना परिसर में ही मंडप सजा और कानून के रखवालों ने बाराती बनकर दोनों की पूरे विधी विधान से शादी करा दी. जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अनूपपुर की रहने वाली मीरा सिंह और मरवाही क्षेत्र के धूम्माटोला बहरीझोरकी निवासी संजय सिंह एक दूसरे से प्रेम करते हैं और साथ जीवन बिताना चाहते थे, लेकिन परिजनों की असहमति उनके रिश्ते में बाधा बनी हुई थी. परिवार के विरोध से निराश होकर प्रेमी जोड़ा मरवाही थाने पहुंचा और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई. थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों की उम्र और आपसी सहमति की जांच की.

    Sunita Ahuja ने कहा- ‘वो सिर्फ पैसों से करती है प्यार’, Govinda के अफेयर पर आया चौंकाने वाला बयान

    दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया. उन्हें युवक-युवती के कानूनी अधिकारों और सामाजिक पहलुओं की जानकारी देते हुए समझाइश दी गई. पुलिस की पहल का सकारात्मक असर हुआ और परिजन विवाह के लिए राजी हो गए. इसके बाद मरवाही थाना परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संजय और मीरा का विवाह संपन्न कराया गया. इस दौरान पुलिसकर्मी बाराती बने और पूरे आयोजन के साक्षी रहे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य कानून के साथ-साथ सामाजिक समरसता बनाए रखना भी है और यह विवाह उसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है.

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleICC Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने होने वाली सीरीज से पहले जानें दोनों टीमों की स्थिति
    Next Article हाथी के हमले से रायगढ़ में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग अलर्ट

    Related Posts

    Chhattisgarh Liquor Scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले में 38 करोड़ की संपत्ति जब्त

    December 31, 2025

    CGBSE : 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कल से शुरू, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

    December 31, 2025

    CG Police Transfer: साल के आखिरी दिन पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल, ASI से लेकर TI तक हुए स्थानांतरित

    December 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.