शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गरिमामय फेयरवेल समारोह संपन्न छात्राओं का किया सम्मान
महिदपुर। शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बुधवार को कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई कार्यक्रम व वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रावास से विदा ले रहीं छात्राओं को भावभीनी विदाई देने के साथ-साथ उनके शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अनुशासनात्मक उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश जैन ‘बोस’ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व पार्षद उमा पाण्डे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी विजयसिंह गौतम, विशेष अतिथि के रुप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पत्रकार अरुण बुरड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बगाना, समाजसेवी लखन आंजना, श्यामसिंह परिहार तथा कांग्रेस नेता सुमन सोनगरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मंजू जैन, संस्था के सुदर्शन शर्मा, लखन आंजना द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का पुष्प मालाओं एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य अर्जुन दावरे भी उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में अधीक्षिका मंजू जैन ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विधायक बोस ने अपने उद्बोधन में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छात्राओ के कैरियर एवं शैक्षणिक एवं नैतिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सभी अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया, जिसका उपस्थित अतिथियों द्वारा भरपुर प्रशंसा की गई।
समारोह के दौरान कक्षा 12वीं की छात्राओं को विधायक दिनेश जैन बोस व अतिथियों के कर कमलों से स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक आशुतोष दीक्षित द्वारा किया गया। आभार संस्था के लखन आंजना ने माना। समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







