महिदपुर रोड के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मार्ग में घोंसला, खेड़ा खजुरिया, और डेलची बुजुर्ग में भी उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव साहब का हुआ भव्य स्वागत।
महिदपुर रोड के शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर आयोजक योगेन्द्र सिंह शाक्य और आंचलिक पत्रकार संघ के नेतृत्व में हुआ प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव का भव्य स्वागत।
महिदपुर।कल मंगलवार को झारड़ा, महिदपुर, खेड़ा खजूरिया, घोंसला, महिदपुर रोड़ के पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नन्दलाल यादव, अध्यक्षता आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक, विशेष अतिथि थे आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं संभागीय अध्यक्ष
रामचन्द्र गिरी, रमेश गौड़, नरेन्द्र टांक, अजय सिंह चौहान, संभाग महामंत्री भारत सिंह चौधरी, दिनेश मंडोवरा व जिला अध्यक्ष सुनील जैन रामसना थे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती वंदना के साथ हुई। पश्चात अतिथियों के स्वागत सत्कार का दौर चला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ . रामचन्द्र ठाकुर,
ने कहा कि प्रदेश को एक अच्छा नेतृत्व प्राप्त हुआ है
यह बड़े सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश टांक ने पत्रकार हितों की मांग उठाई
तथा आंचलिक पत्रकार संघ की ओर से सभी साथियों का आभार व्यक्त किया साथ ही वरिष्ठ साथी प्रकाश जी जैन को जिला इकाई में मनोनीत किया। रामचन्द्र गिरी ने कहा कि वे सदैव पत्रकारों के आर्थिक हितों के पक्षधर रहे हैं।
इस अवसर पर उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कहा कि वे अपने सम्मान से अभिभूत हैं उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों को अधिमान्यता संबधी आने वाली
दिक्कतों से वाकिब हैं और यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वे उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।
इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक योगेन्द्र सिंह शाक्य ने श्री नन्दलाल यादव , प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक व संभागीय अध्यक्ष रामचन्द्र गिरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
आयोजक योगेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव के द्वारा सरपंच रितु पाटीदार,शंभूलाल शर्मा, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, कुशाल सिंह पवार, भूपेंद्र सिंह राठौर, कैलाश वर्मा, शिवनारायण बामनिया, बंटी राठौर, सतीश गंगवाल, पुरुषोत्तम सोनी, का स्वागत भी किया गया ।
इससे पूर्व श्री यादव का घोंसला में दिनेश जी मित्र मंडल, खेड़ा खजूरिया में शुभम जैन, रघुवीर सिंह राजपूत व रवीन्द्र सिंह राजपूत ने तथा डेलची में राकेश दायमा मित्रमंडल द्वारा भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

अतिथी परिचय आंचलिक पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष सुनील जैन रामसना व आभार रघुवीर सिंह ने माना और कार्यक्रम का पूरा संचालन पत्रकार प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में दिनेश वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह राजपूत, वैभव सूर्यवंशी, निरंजन उदीवाल, दिनेश बगाना, निलेश गरासिया, गोपाल उपाध्याय, लक्की बड़ल्या, मनोज पोरवाल, प्रकाश जैन, दिनेश मंडोवरा, योगेन्द्र शाक्य, प्रकाश शर्मा, कमल सेन, बंटी बैरागी, अविनाश महाराज, बसंत जैन, अर्जुन शर्मा, राकेश दायमा,खाचरोद से सुनील सक्सेना, खारवां कला से जितेन्द्र जायसवाल, अर्जुन डोडिया ने भाग लिया।







