चार धाम की यात्रा के बाद नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत ::::::::: मीणा परिवार :::::::::
महिदपुर रोड नगर में आज धार्मिक आस्था और सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मीणा परिवार नगर के संतोष मीणा, संजू मीणा ,रामबाबू मीणा ,पवन मीणा के माता-पिता द्वारा चार धाम एवं गंगा धाम की पावन यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत नगर आगमन पर भव्य जुलूस निकाला गया।
जैसे ही यात्रा पूर्ण कर मीणा परिवार नगर पहुंचा, समाजजनों एवं नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकाले गए जुलूस में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा पूर्ण करने वाले दंपति का सम्मान किया। पूरा नगर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला, जहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार योगेंद्र सिंह शाक्य, महेंद्र जाट,गोविंद पोरवाल, अर्जुन सिंह डोडिया, लोगों ने स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चार धाम से लौटकर मोहनलाल मीणा और उनकी धर्मपत्नी ने कहा कि चार धाम एवं गंगा धाम की यात्रा जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव रही, जिसे भगवान की कृपा से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने यात्रा की मंगलकामनाएं देते हुए परिवार के उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।







