Mahidpur Road : “योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।”
महिदपुर रोड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना रहा। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और अनुशासन भी विकसित करता है।
सभी विद्यार्थियों ने प्रशिक्षक के निर्देशन में विधिवत सूर्य नमस्कार की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में पत्रकार प्रकाश जैन, योगेंद्र सिंह शाक्य, गोपाल उपाध्याय, स्कूल प्राचार्य शिवनारायण बामनिया, अशोक पोरवाल और समस्त स्टाफ मौजूद रहे।







