महिदपुर नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहाँ आवारा कुत्तों के आतंक से नगरवासी परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों में आवारा कुत्तों ने करीब 50 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल लोगों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया है।नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण किया जाएगा और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।फिलहाल नगर पालिका की टीम लगातार शहर के विभिन्न इलाकों में कुत्तों को पकड़ने का कार्य कर रही है।







