जाट परिवार ने किया नव नियुक्त उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष यादव जी का स्वागत व सम्मान।
उज्जैन प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नंदलाल जी यादव के आगमन पर महेंद्र जाट ने अपने निवास स्थान पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री यादव का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया तथा क्षेत्र में उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनने पर श्री नंदलाल जी यादव को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। स्वागत अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।







