Author: Yogendra Singh Shakya
बेमौसम बारिश का कहर: महिदपुर तहसील की शेरनखेड़ी सहित कई गाॅवों मे फसलें तबाह, अन्नदाता बेहाल । मध्यप्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी लहलहाती फसलों को मिट्टी में मिला दिया है। विशेष रूप से ग्राम शेरनखेड़ी, चिबडी, सगवाली,तरनोद और बावलिया में कुदरत का ऐसा कहर बरसा कि किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। फसलों का भारी नुकसान खेतो मे खडी गेहूॅ, चना , सरसों ,लहसुन और प्याज की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुॅचा है। भारी बारिश और तेज…
भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गांव तरनोद में बजट भाषण सामूहिक रूप से सुना। नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा देश का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। बजट प्रस्तुति के दौरान देशभर में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इसी क्रम में महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष गुरु चरण चौहान और महामंत्री शंभू शर्मा ओर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तरनोद में सामूहिक रूप से बजट भाषण का सीधा प्रसारण सुना गया। कार्यकर्ताओं ने बजट को देश के विकास, गरीब, किसान, युवाओं एवं मध्यम वर्ग के हित में बताया।…
हाई स्कूल बरखेडा बुजुर्ग में पाँच दिवसीय करियर मेले का आयोजन। हाई स्कूल बरखेडा बुजुर्ग में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक पाँच दिवसीय करियर मेले का आयोजन किया गया। इस करियर मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना एवं उनके भविष्य को दिशा देना रहा। करियर मेले में आईटीआई एवं कृषि विभाग महिदपुर से आए विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न औद्योगिक, कृषि एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित जानकारियाँ दी गईं। कृषि विभाग महिदपुर से श्री सुनील नरवरिया ,औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र महिदपुर से श्री नरेंद्र सिंह…
भारतीय जनता पार्टी के जिला अघ्यक्ष का जन्मदिन बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया । महिदपुर रोड से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के महिदपुर रोड़ मंडल के उपाघ्यक्ष राजेश काठे़ड , रमेश मीणा, पंच विनोद मीणा, योगेन्द्र सिंह शाक्य महिदपुर रोड़ मंडल मीडिया प्रभारी के द्वारा नागदा में उज्जैन ग्रामीण के भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर पर कार्यकर्ताओं ने केक कटवाकर श्री धाकड़ को जन्मदिवस की शुभकामानाएं दी तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की । मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा…
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे तेजस्वी कार्यक्रम के अंतर्गत तेजस्वी मेले का आयोजन महिदपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महिदपुर में तेजस्वी कार्यक्रम के अंतर्गत “तेजस्वी मेले” का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नानी बाई ओमप्रकाश एवं विशिष्ट अतिथियों भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती उमा पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण बुरड़, वार्ड पार्षद श्रीमती आशा राठौर एवं पूर्व जिला मंत्री अन्नपूर्णा परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री कैलाश बगाना द्वारा दीप प्रज्वलन के…
विधायक दिनेश बोस, कृषि अमला एवं राजस्व अमले के साथ बिगड़ी फसल का जायजा लेने निकले महिदपुर। विधायक दिनेश जैन बोस कृषि अमला एवं राजस्व अमले के साथ फसलों का जायजा लेने गांवों में पहुंचे। 27 जनवरी को हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण विधानसभा क्षेत्र महिदपुर में गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मारूखेड़ा, सिमरोल, डूंगरखेड़ी, खेड़ामद्दा, खेड़ाकासोन, डूंगरखेड़ा, बागनी, घोड़ाबाग, सिमरोल आदि गांवो में झारड़ा तहसीलदार खान एवं आर.आई पटवारी एवं कृषक बंधु के साथ दौरा कर नुकसानग्रस्त फसलों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभावित किसानों से बातचीत…
श्रीमती शकुंतला बोहरा के नेत्रदान से मिलेगी दो को अंधियारे में भी उजियारे की नेत्र रोशनी 918 वां नेत्रदान महिदपुर रोड में श्रीमती स्व.शकुंतला जी धर्मपत्नी श्री सुरेश जी बोहरा (जैन) 63 वर्ष,पंजाबी मोहल्ला कॉलोनी, महिदपुर रोड का स्वर्गवास हो जाने पर नेत्रदान के प्रति सहमति उनके सुपुत्र श्री नितिन जी सुपुत्र श्री सुरेश जी बोहरा(जैन) से श्री अजय चोरडिया के माध्यम से मिल जाने पर सूचना नेत्रदान,अंगदान,देहदान प्रेरक श्री जवाहर डोसी पीयूष पत्रकार महिदपुर को प्रेषित की गई जिस पर क्रियान्वयन स्वरूप दि. 26 -01- 2026 सुबह 9:58 बजे गीता भवन न्यास समिति के नेत्रदान/ देहदान प्रभारी डॉ.जी एल…
भंडारी परिवार द्वारा निकाला पैदल संघ, बच्चों को बनाया बाल संघपत्ति, शंखेश्वर पार्श्वनाथ मन्दिर पर चढ़ाई नवीन ध्वजा पैदल संघ में परमात्मा के लगे मंगल जयकारे महिदपुर रोड परम पूज्य साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा की पावन कारी निश्रा में महिदपुर रोड नगर से खरवा कलां का पैदल संघ लाभार्थी पारस मल निलेश कुमार रितेश कुमार अक्षत कुमार भंडारी परिवार द्वारा बुधवार सुबह 6: 30 निवास स्थान से निकला गया जिसमें जिसमें सुमधुर बेंड ढोल नगाड़े रथ पर विराजमान परमात्मा ,गुरुदेव राजेंद्र सुरिश्वर जी का फोटो , नन्हे नन्हे बाल संघपति, सकल जैन श्री संघ…
श्री स्वर्णगिरी पर्वत परिक्रमा में संतो के साथ हजारों श्रद्धालु हुए सम्मिलित। प्रतिमाह अनुसार इस माह भी शुक्ल पक्ष की जया एकादशी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता के साक्षी श्री स्वर्णगिरिराज जी परिक्रमा स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चरणमया चिरमिया से प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होकर पूर्वमुखी वीर हनुमान मंदिर आक्याधांगा, श्री राम बालाजी धाम महू, श्री कृष्ण सुदामा धाम नारायणा होते हुए पुनः स्वर्णगिरी धाम चरणमया पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और संतों के लिए जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था ग्रामीण जनों द्वारा की गई। इस बार महंत श्री जितेंद्रदास जी महाराज, सीतामऊ मंदसौर, महंत…
गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ महिदपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय आम्बेडकर चौक पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण का कार्यक्रम विधायक दिनेश जैन बोस के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। ब्लाक अध्यक्ष कैलाश बगाना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल आंचलिया ने किया। क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने उद्बोधन में…
About Us
📰 Editor:
Yogendra Singh Shakya
📞 Mobile:
+91 98939 57878
📧 Email:
shakyasamachar50@gmail.com
📍 Address:
Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
Mahidpur Road, Ujjain,
Madhya Pradesh – 456443