Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh: महाठग शिवा साहू का दुस्साहस जारी, पुलिस की नाक के नीचे होल्ड खाते से उड़ा ले गया 31 लाख रुपए
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: महाठग शिवा साहू का दुस्साहस जारी, पुलिस की नाक के नीचे होल्ड खाते से उड़ा ले गया 31 लाख रुपए

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : प्रदेश में शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों की ठगी कर सुर्खियां बटोरने वाला रायकोना का कुख्यात महाठग शिवा साहू एक बार फिर अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया है। उच्च न्यायालय से जमानत मिलते ही उसने थाना स्तर के फर्जी लेटरपैड, सील और दस्तावेज तैयार कर बैंकिंग व्यवस्था को चकमा दिया। इस शातिराना अंदाज में उसने होल्ड खातों से 31 लाख रुपये निकाल लिए, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ज्ञात हो कि शिवा साहू ने “शेयर मार्केट में पैसा डबल” करने का लालच देकर सरसींवा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, सक्ती, रायगढ़ सहित कई जिलों के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए थे।

    CBSE ने KVS और NVS भर्ती 2025 के लिए Tier-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें डिटेल्स

    ठगी की रकम से उसने आलीशान मकान, लग्जरी गाड़ियां और अन्य संपत्तियां खड़ी कर लीं। पीड़ितों की शिकायतों पर सरसींवा पुलिस ने उसे साथियों सहित गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। ठगी से अर्जित संपत्तियों व वाहनों को जब्त कर बैंक खातों को होल्ड कर दिया गया था। उच्च न्यायालय से शर्तों के साथ जमानत मिलने के बाद शिवा साहू और उसके साथी बाहर आए। उम्मीद की जा रही थी कि कानून का डर उन्हें सुधारेगा, लेकिन इसके उलट उन्होंने और भी खतरनाक तरीके अपनाए। सरसींवा थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिवा ने थाने के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कराया। नकली दस्तावेज, आवेदन और सील को जमानत संबंधी कागजातों के साथ जोड़कर बैंक को गुमराह किया गया कि होल्ड खाते खोलने की अनुमति पुलिस ने दे दी है। डिगम जोल्हे के नाम पर 10 लाख रुपये जमा थे। कथित गर्लफ्रेंड ऋतु साहू और उसके पिता चंद्रहास साहू के नाम पर 21 लाख रुपये जमा थे। कुल 31 लाख रुपये की यह निकासी एचडीएफसी बैंक से की गई, जो पूरी तरह सुनियोजित ठगी का हिस्सा थी। यह जालसाजी के साथ-साथ सरकारी दस्तावेजों की कूट रचना और न्यायिक प्रक्रिया में धोखाधड़ी का गंभीर मामला है।

    Aravali case: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व राज्यों को भेजा नोटिस, अपनी ही सिफ़ारिश पर लगाई रोक

    फर्जीवाड़े का पता चलते ही सरसींवा पुलिस ने तेजी दिखाई। अपराध दर्ज कर डिगम जोल्हे, ऋतु साहू और चंद्रहास साहू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मुख्य सूत्रधार शिवा साहू अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। सूत्र बताते हैं कि जमानत मिलते ही शिवा ने साथियों व रिश्तेदारों के नाम पर लग्जरी मकान, कार और ट्रैक्टर खरीदे। इससे साफ है कि ठगी की कमाई को वह फिर सुरक्षित ठिकाने लगा रहा है। अपराध उसकी जीवनशैली का आधार बन चुका है। इस नए राजफाश से क्षेत्र में भारी रोष है। पीड़ित फिर न्याय की आस लगाए बैठे हैं।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCBSE ने KVS और NVS भर्ती 2025 के लिए Tier-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें डिटेल्स
    Next Article Year Ender 2025: महिला खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धियां: 2025 में क्रिकेट, हॉकी और पैरा खेलों में भारत का परचम

    Related Posts

    Chhattisgarh Liquor Scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले में 38 करोड़ की संपत्ति जब्त

    December 31, 2025

    CGBSE : 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कल से शुरू, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

    December 31, 2025

    CG Police Transfer: साल के आखिरी दिन पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल, ASI से लेकर TI तक हुए स्थानांतरित

    December 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.