महिदपुर: कोयल में ‘ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति’ के बोर्ड का गरिमामय अनावरण
महिदपुर रोड। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत ग्राम विकास की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से, विकासखंड महिदपुर के ग्राम कोयल में ‘ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति’ के आधिकारिक बोर्ड का स्थापना कार्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नागु सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा किसान मंडल महामंत्री श्री कृष्ण कुमार जी व्यास, मंडल मंत्री श्री विक्रम सिंह जी और कोयल बूथ अध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ग्रामीण विकास पर जोर
समिति के बोर्ड स्थापना के दौरान अतिथियों ने ग्राम विकास के महत्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि जन अभियान परिषद के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में प्रस्फुटन समितियाँ एक सेतु का कार्य करती हैं। बोर्ड लगने से ग्रामीणों को समिति के पदाधिकारियों और परिषद की गतिविधियों के बारे में सुलभ जानकारी मिल सकेगी।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोयल उप सरपंच अजय दास बैरागी, कमलेश जी व्यास, उदय सिंह जी राणा, मदन लाल जी प्रजापत और सोहन सिंह जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। सभी ने मिलकर गांव के विकास और जन-कल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।







