प्रतिभा का परचम: शिक्षक के पुत्र भूपेश दंडोतिया ने MBBS पास कर क्षेत्र का मान बढ़ाया ।
महिदपुर रोड। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और जब मेहनत को सही दिशा मिले, तो सफलता इतिहास रचती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है महिदपुर रोड नगर के एक होनहार युवा ने। शिक्षक अजय शंकर दंडोतिया शिक्षक शासकीय हाई स्कूल पेटलावद के पुत्र भूपेश दंडोतिया ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से MBBS की परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे नगर और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

नगर में हर्ष का माहौल
जैसे ही छात्र की इस शानदार उपलब्धि की जानकारी नगरवासियों को मिली, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। लोगों का कहना है कि एक साधारण परिवेश से निकलकर चिकित्सा जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
सम्मान का सिलसिला
छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिक गोपाल गौशाला के अध्यक्ष विशाल राव , अंतरराष्ट्रीय ससद जाट महिदपुर तहसील प्रभारी महेंद्र जाट , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार योगेंद्र सिंह शाक्य, गोगापुर महिदपुर रोड सरपंच ऋतु पाटीदार,सत्यनारायण पाटीदार विनोद मीणा , बिल्ला धाकड़ , पवन मराठा और परिजनों ने पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि महिदपुर रोड को अब एक और नया चिकित्सक मिला है जो समाज की सेवा करेगा।
कड़ी मेहनत का परिणाम
परिजनों के अनुसार, छात्र शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता के मार्गदर्शन और स्वयं के कड़े संघर्ष का हाथ है। शिक्षक पिता के लिए यह पल भावुक कर देने वाला और गर्व से भरा है।







