जल गंगा संवर्धन अभियान ,जल स्रोत सेवा समागम द्वितीय चरण विकासखंड महिदपुर
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड महिदपुर जिला उज्जैन की नवांकुर संस्था श्री स्वर्णगिरी पर्वत तीर्थ क्षेत्र समिति सेक्टर क्रमांक 1 महिदपुर द्वारा विकासखंड समन्वयक श्रीमती नम्रता तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम चिरमिया मे स्वर्णगिरी पर्वत स्थित कुंड पर समिति सदस्यों एवं ग्रामीण जनों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर भजन कीर्तन कर उपस्थित जनों को जल बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वर्णगिरी पर्वत पीठाधीश्वर श्री महेंद्र गिरी जी महाराज, समिति अध्यक्ष अंतर सिंह आंजना, आसाराम जी, कमल जी, बहादुर सिंह जी, लाखन सिंह, शुभम सिंह, विशाल सिंह एवं इस अभिषेक द्वारा स्वच्छता अभियान में विशेष सहयोग दिया गया।







