Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»क्राइम»सिडनी में फायरिंग का दावा, गोदारा गैंग ने दिया चेतावनी: महेंद्र डेलाना का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
    क्राइम

    सिडनी में फायरिंग का दावा, गोदारा गैंग ने दिया चेतावनी: महेंद्र डेलाना का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 28, 2025Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह ने शनिवार को बड़ा दावा किया है. उसका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में उसने ही फायरिंग करवाई है. गोदारा गैंग के सदस्य महेंद्र डेलाना का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है. इसमें रोनी नाम के एक शख्स के यहां फायरिंग का दावा किया गया है. पोस्ट में कहा गया कि रोनी सटोरियों को प्रोटेक्शन देता है, अगर वो अभी भी नहीं माना, तो अगली गोली छाती पर मारेंगे.

    बड़ी खुशखबरी… 48 शहरों के लिए जल्द शुरू होंगी अतिरिक्त ट्रेनें, कन्फर्म टिकट की सुविधा भी होगी

    पोस्ट में लिखा गया, “राम राम सभी भाइयों को… मैं (Virendar Charan) (Mahendar Delana) भाइयों, ये जो आज RONI के घर पर (Australia 31 Ashfield, Leichardasr Sydney) में फायरिंग हुई है, इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये जितने भी बड़े बुकी हैं, उनको प्रोटेक्शन देता है और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उनकी मदद करता है. हमने इसको कॉल किया था तो इसने इग्नोर किया था, इसलिए यह तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है. अगर 24 घंटे में हमारे फोन का जवाब नहीं दिया तो फिर अगली बार गोली छाती पर चलेगी, घर पर नहीं, और उसके बाद में जो भी तेरा था, तेरे परिवार का नुकसान होगा, उसका जिम्मेदार तू खुद होगा और जितने भी ये बुकी हैं, सब सुन लेना, जो भी हमारे फोन को इग्नोर करेगा, तो वो ये मत सोचना कि हम उन तक पहुंच नहीं पायेंगे. आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाना, हम वहीं पहुंच जायेंगे.”

    पोस्ट में आगे लिखा गया, “यह खुद की प्रोटेक्शन नहीं कर सकता, तो तुम्हारी क्या प्रोटेक्शन करेगा और जो भी बुकी हैं वो सुन लेना, तुम ये जो पाकिस्तान में बैठे अपने बापों को फंडिंग कर रहे हो और हमारे देश के साथ धोखा कर रहे हो, उनका वो हाल कर देंगे कि उनकी 7 पीढ़ियां याद रखेंगी. अभी भी टाइम है आपके पास, समय रहते सुधर जाओ, वरना एक को भी नहीं छोड़ेंगे और दुनिया की कोई भी कंट्री में छुप जाना चाहे, वहीं ढूंढकर मार देंगे. हमारे लिए कोई भी कंट्री में मारना मुश्किल नहीं है. और जितने भी फोन कर रखे हैं, जवाब देना, वरना दोबारा कॉल नहीं आयेगा हमारा. सीधी गोली आयेगी. टाइम लग सकता है लेकिन माफी नहीं है. जो भी हमारे दुश्मन हैं वो तैयार रहें, जल्द मुलाकात होगी सबसे.”

    कौन है रोहित गोदारा?

    रोहित गोदारा जिसे रावतराम भी कहा जाता है एक ऐसा नाम है जो भारत के आपराधिक नेटवर्क और गैंगस्टर दुनिया में चर्चित हुआ है. वह राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला माना जाता है और उसके खिलाफ 40 से ज्यादा हत्या, लूट-डकैती और फिरौती जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं. उसे राजस्थान पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में रखा गया है और उसके ऊपर पुलिस और NIA दोनों ने इनाम घोषित किया हुआ है.

    कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही है असुविधा, 150 फ्लाइट्स प्रभावित

    रोहित गोदारा ने ली थी दुबई में लॉरेंस गैंग से जुड़े सिप्पा को मारने की जिम्मेदारी

    अक्टूबर–नवंबर 2025 में अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हुई गोलीबारी में रोहित गोदारा-गैंग का नाम सामने आया. उसके गैंग ने लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी हैरी बॉक्सर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और दोनों गैंगों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी हुई. हाल ही में दुबई में लॉरेंस गैंग से जुड़े सिप्पा को मारने की जिम्मेदारी भी सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा ने ली. राजस्थान में उसके गैंग के सदस्यों द्वारा डॉक्टर और व्यापारी से 5 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने जैसी घटनाएं भी सामने आईं, रोहित गोदारा 2025 में एक ऐसा नाम बन चुका है, जो भारत के बाहर भी गैंगवार, गोलीबारी और टकराव की खबरों से जुड़ा है. उसपर लूट, हत्या, लूट-डकैती, फिरौती और फायरिंग जैसे गंभीर आरोप हैं.

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleबड़ी खुशखबरी… 48 शहरों के लिए जल्द शुरू होंगी अतिरिक्त ट्रेनें, कन्फर्म टिकट की सुविधा भी होगी
    Next Article Chomu Violence Case: चौमूं में रेलिंग विवाद के बाद बवाल, पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    Related Posts

    नशेड़ियों का कहर: घर से घसीटकर युवक को पीटा, सिर-सीने में गंभीर चोटें

    December 30, 2025

    CG CRIME: नकाबपोश बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर की लूट, परिवार को बनाया बंधक

    December 27, 2025

    RTO Cyber Fraud Alert: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा है ई-चालान के नाम पर ठगी, केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें भुगतान

    December 27, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.