संवाददाता
प्रदीप बैरागी तहसील झारडा
जिला उज्जैन मध्यप्रदेश
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री राम मंदिर कुमावत समाज द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन किया गया आयोजन के सप्तम दिवस पर भागवत प्रवक्ता श्री मधुसूदन जी दीक्षित जी काकथा समापन के अवसर पर पूर्णाहुति के पश्चात भागवत प्रवक्ता का मंदिर समिति के अध्यक्ष रामलाल कुमावत द्वारा तिलक निकालकर श्रीफल नारियल भेंटकर पुष्प माला से भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके पश्चात भगवान श्री रामचंद्र जी की एवं श्रीमद् भागवत जी की महाआरती पुजारी प्रदीप बैरागी द्वारा की गई तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया इसके पश्चात भंडारे महाप्रसाद का आयोजन किया गया कार्यक्रम का समस्त आयोजन कुमावत समाज द्वारा किया गया







