सावन माह में चले अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति एवं महाआरती संपन्न 🙏
पावन सावन माह में पूरे महीने तक चले अखंड रामायण पाठ का आज विधिवत पूर्णाहुति, हवन एवं महाआरती के साथ समापन हुआ। पूरे सावन माह रामायण पाठ से गोगापुर का वातावरण भक्तिमय एवं राममय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव और आनंद के साथ रामायण जी का श्रवण एवं पाठ किया।
इस पावन अवसर पर पं. आचार्य हस्तरेखा विशेषज्ञ ओमप्रकाश शर्मा जी द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती संपन्न कराई गई। तत्पश्चात गांव की कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज कराया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
इस पूरे धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में रामायण संयोजक जीवन पटेल जी एवं दिनेश आंजना जी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।
इस पावन आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी यजमानों, श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🌸
प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी महाराज सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।— जानकारी : मंदिर पुजारी लखन बैरागी, गोगापुर द्वारा दि गई







