धूमधाम से मनाया जाएगा देवनारायण जी का जन्म उत्सव।
25 जनवरी 2026 रविवार माघ शुक्ल सप्तमी को श्री देवनारायण जी का भव्य जन्मोत्सव स्वर्णगिरी पर्वत ग्राम चरणमया चिरमिया में मनाया जाएगा।
श्री स्वर्णगिरी पर्वत स्थित श्री गिरनारेश्वर महादेव माता पार्वती और श्री स्वर्णगिरीराज जी का अभिषेक करने के पश्चात ध्वज यात्रा प्रारंभ होगी जो गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ ग्राम के विभिन्न मार्गो से होते हुए ग्राम में स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर पहुंचेगी जहां दोपहर 12:00 बजे ध्वजारोहण होगा ध्वजारोहण के पश्चात महाआरती होगी एवं महाप्रसादी का वितरण होगा।







